फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाल में नहीं फंसा बाघ, लोगों में दहशत

Wed, 14 Mar 2018 07:41 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
Tiger catcher
विज्ञापन
जंगल किनारे के गांवों में बाघ का निकला आम बात होता जा रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव औरिया में गन्ने के खेत में बाघ देखा गया। इसकी सूचना पर एसडीएम, सीओ एवं वन विभाग की टीम ट्रैक्टर एवं जाल लेकर पहुंची। वन विभाग की टीम में खेत में तीन ओर से जाल लगाकर पकड़ने की कोशिश की लेकिन बाघ नहीं दिखा। 
विज्ञापन

माला रेंज की वनकटी के जंगल से लगभग छह किमी दूर टनकपुर हाईवे पर स्थित न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव औरिया निवासी गिरधारीलाल सुबह लगभग 9.30 बजे खेत में खड़ी मसूर की फसल देखने गए थे। इस दौरान उन्हें खेत में बाघ दिखाई दिया जो कुछ देर बाद पड़ोस में जीवनलाल के गन्ने के खेत में चला गया। गिरधारीलाल की सूचना पर डॉयल 100 की टीम पहुंची। इसके बाद डीएफओ आदर्श कुमार, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना अधिकारी नरेश कुमार वन विभाग की टीम बंद ट्रैक्टर, जाल आदि लेकर पहुंचे। सूचना मिलने पर कुछ देर बाद एसडीएम सदर पूर्णिमा सिंह, सीओ सदर योगेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीण बाघ के गन्ने में छिपे होने का दावा कर रहे थे। इस पर वन विभाग की टीम ने गन्ने के ख्ेात के तीन ओर जाल लगाया। इसके बाद बंद ट्रैक्टर को गन्ने के खेत में ले जाकर बाघ की तलाश की। करीब आधा घंटे से अधिक समय तक चले सर्च ऑपरेशन में वनविभाग की टीम को कहीं भी बाघ नहीं मिला। सर्च ऑपरेशन समाप्त होने वनविभाग की टीम ने लगाया गया जाल हटाया लिया। दूसरी ओर,वनविभाग की टीम को तलाशी में बाघ तो नहीं मिला लेकिन आसपास पगचिह्न मिले हैं। इसके चलते डब्ल्यूडब्लयूएफ की ओर दो कैमरे लगाए गए हैं।

बाघ की सूचना पर टीम के साथ खेतों का निरीक्षण किया गया जिसमें बाघ के पगचिह्न मिले हैं लेकिन सर्च करने पर गन्ने में बाघ नहीं मिला। ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील के साथ ही टीम भी तैनात की है साथ ही दो कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श कुमार, डीएफओ सामाजिक वानिकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें