फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्रामीणों का अनशन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
मझोला। कस्बे से ड्यूनी डैम तक करीब आठ किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण एफडीआर (फुल डेप्थ रिक्लेमेशन) तकनीक से कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने सोमवार से क्रमिक अनशन शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की खुलेआम अनदेखी की गई। कहीं जरूरत से ज्यादा तो कहीं बेहद कम सामग्री डाली गई। कई स्थानों पर सेमी लेयर डाले बिना ही सीधे मिट्टी पर डामरीकरण कर दिया गया, जिससे सड़क बनने के कुछ ही दिनों बाद टूटने लगी। ग्रामीणों ने ठेकेदार और विभागीय कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि विरोध के चलते करीब दो सप्ताह तक कार्य बंद रहा, लेकिन दोबारा शुरू होने के बाद भी निर्माण कार्य में कोई सुधार नहीं किया गया। नाराज ग्रामीणों ने सोमवार सुबह 11 बजे से मझोला पुलिस चौकी के सामने शहीद चौक पर क्रमिक अनशन और धरना शुरू करने की घोषणा की है। यह आंदोलन हेमंत कुमार गैरोला और उनके साथियों के नेतृत्व में किया जाएगा। ग्रामीण हेमंत का कहना है कि जेई को निलंबित किया जाए। ठेकेदार का पीडब्ल्यूडी विभाग से लाइसेंस निरस्त करके सड़क का दोबारा निर्माण कराया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें