बीसलपुर के गांव रिछूलिया के पास जर्जर सड़क।संवाद
बीसलपुर। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी से गांव रिछुलिया के पास एक किमी लंबा फरीदपुर मार्ग काफी जर्जर है। इससे यहां से आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस बीच जागरूक लोगों ने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन के अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे समस्या बरकरार है। विभागीय अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी इस ओर से नजरें फेरे हुए हैं। एसडीएम महिपाल सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर इस समस्या का समाधान कराने को निर्देशित किया जाएगा। संवाद