पूरनपुर। 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी मोहल्ला लाइनपार साहूकारा निवासी आबिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके चार साथियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
गैंग बनाकर गोवंशीय पशुओं की हत्या कर मांस बिक्री कर धन अर्जित करने पर कोतवाली पुलिस ने 22 मार्च को पांच लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि गैंगस्टर के आरोपी मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी शनि उर्फ सनी, अफजाल उर्फ मोहम्मद अफजाल, अजीम, थाना माधोटांडा के गांव डगा निवासी साहिल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मगर आबिद तब से फरार था। उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि आबिद को गिरफ्तार कर रविवार को उसको भी जेल दिया गया। संवाद
दो आरोपियों की खोली हिस्ट्रीशीट
पूरनपुर। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि शेरपुरकलां निवासी छोटू उर्फ राहत कुरैशी, नदीम के खिलाफ गोवंशीय पशु की हत्या के पहले से कई मुकदमा दर्ज हैं। अब दोनों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इन्हें कोतवाली में महीने में एक बार आकर अपनी उपस्थित दर्ज करानी होगी। संवाद