फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: माधोटांडा और शेरपुर रेलवे क्रॉसिंग के बूम बैरियर वाहनों की टक्कर से टूटे

विज्ञापन
पूरनपुर की माधौटाडा रेलवे क्रांसिग पर लगा जाम व टूटा बूम बैरियर
विज्ञापन
पूरनपुर। नगर में रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही। बुधवार को भी माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग समेत नगर के कई स्थानों पर कई बार जाम लगा। माधोटांडा और शेरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों को निकालने की होड़ में दोनों क्राॅसिंग के बूम बैरियर टूट गए। फ्लाइटिंग बैरियर से लोगों का आवागमन रोककर ट्रेनें गुजारी गईं।
विज्ञापन

नगर के स्टेशन मार्ग, बाजार मार्ग, स्टेशन चौराहा, शेरपुर मार्ग, माधोटांडा मार्ग, ब्लॉक मार्ग पर अक्सर जाम लगा रहता है। माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग पर कई साल से ओवरब्रिज की मांग की जा रही है। रेलवे क्राॅसिंगों पर जाम से बचने के लिए माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग के दोनों बूम बैरियर और शेरपुर रेलवे क्रॉसिंग का एक ओर का बूम बैरियर ई-रिक्शों की टक्कर से टूट चुका है। ट्रेनों के आवागमन पर लोगों की आवाजाही रोकने के लिए फ्लाइटिंग बूम बैरियर का प्रयोग कर ट्रेनों को गुजारा जाता है। बूम बैरियर तोड़ने की सूचना गेटमैनों की ओर से आरपीएफ को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें