फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विधायक आवास के सामने दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव पुरैना के पास देवहा नदी पर पुल बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को दूसरे दिन भी विधायक आवास के सामने जारी रहा। धरना के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के विरोध में नारेबाजी भी की। देर शाम पहुंचे तहसीलदार ने ग्रामीणों से बात की।
विज्ञापन

पुरैना गांव के पास देवहा नदी पर पुल बनवाने की मांग को लेकर 21 नवंबर से भाजपा विधायक विवेक वर्मा के आवास के सामने ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया हुआ है। बुधवार को दूसरे दिन धरने पर बैठे ग्रामीणों को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया।
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पहले से ही इन ग्रामीणों के साथ हैं। धरना देने वालों में महिलाएं भी शामिल रहीं। धरने के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की। देर शाम तहसीलदार करम सिंह धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे ग्रामीणों से बात की। इस दौरान ग्रामीणों ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उन्हें दिया। नेतृत्व कर रहे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री भीमसेन शर्मा ने बताया कि ज्ञापन में कहा गया है कि यदि 23 नवंबर तक गांव पुरैना के पास पुल स्वीकृत नहीं हुआ तो 24 नवंबर से धरने को क्रमिक अनशन में बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें