फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ब्लाक कार्यालय पर किया हंगामा

Sat, 19 Sep 2015 11:37 PM IST
Bilsnda
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव नजदीक आते ही कोटेदारों ने भी खेल करना शुरू कर दिया है। आरोप है कि विकास विभाग द्वारा जिन लोगों को पात्रता सूची में शामिल कर राशन कार्ड जारी किए गए हैं, उस सूची में कोटेदारों ने मनमाने तरीके से फेरबदल कर अपात्रों के नाम कार्ड जारी कर दिए। करीब 43 लोगों के बीपीएल और अंत्योदय कार्ड निरस्त होने पर गांव सिमरा महीपत के लोगों ने शुक्रवार ब्लाक कार्यालय पर हंगामा किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नगरिया तिलागिरि के मजरा सिमरा महीपत और भूड़ा के ग्रामीणों ने शुक्रवार ब्लाक कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि उन लोगों के पहले से ही बीपीएल और अंत्योदय कार्ड बने हुए हैं। लेकिन कोटेदार ने मनमाने तरीके से 43 लोगों के कार्ड निरस्त कर अपात्रों के नाम कार्ड जारी कर दिए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ब्लाक कार्यालय से जो सूची फाइनल की गई उसमें उन लोगों के नाम थे, लेकिन बाद में सूची ही बदल दिया गया।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर इस प्रकरण में सही ढंग से जांच नहीं हुई तो वे लोग अनशन पर बैठेंगे। हंगामा करने वालों में रामपाल, भाईलाल, प्रभात कुमार, मैकूलाल, महेन्द्रपाल, उमाशंकर, शिवचरन लाल, बादशाह, फूलचन्द्र, रामसिंह, चंद्रपाल, छोटे, विनोद, भगवानदास, बांकेलाल, शेरसिंह, सत्यपाल, रामचन्द्र आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें