Villagers at the hospital gate commute
- फोटो : Villagers at the hospital gate commute
गांव खनंका के कुछ लोगों ने राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल के नियमित रूप से न खुलने का आरोप लगाते हुए शनिवार को अस्पताल गेट पर काफी हंगामा किया।
शनिवार को गांव के कई लोग राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल में दवा लेने गए थे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब अस्पताल नहीं खुला, तभी उन लोगों का धैर्य जवाब दे गया और उन लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीण का आरोप था कि यह अस्पताल नियमित रूप से नहीं खुलता है, जिससे क्षेत्र के लोगों को अस्पताल से अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। एक घंटे बाद ग्रामीण तब शांत हुए, जब ग्राम प्रधान मिश्री लाल ने विभागीय उच्चाधिकारियों से मिलकर उनकी समस्या का अतिशीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। हंगामा करने वालों में मुनींद्र सिंह, रघुवीर सिंह, जगदीश प्रसाद, भूपराम, जयसिंह और नरेरश सिंह आदि ग्रामीण शामिल थे।
दो चिकित्साधिकारयिों को किया गया संबद्ध
बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुर्रासकतपुर की प्रभारी चिकित्साधिकारी ऊषा कुमारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कुछ समय के लिए संबद्ध कर लिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दोनों महिला चिकित्साधिकारियों अंजू सिंह और मोनिका अग्रवाल के लंबे अवकाश पर चले जाने के कारण यह वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। उधर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुर्रासकतपुर में व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए अधीक्षक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी अदनान अली को कुछ समय के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुर्रासकतपुर से संबद्ध कर दिया है।