फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ग्रामीण के तालाब में डूबने की आशंका, तलाश में जुटी टीम

Tue, 13 Oct 2026 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
तालाब किनारे लगी भीड़ व जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दियोरिया कलां। कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी 50 वर्षीय जानकी प्रसाद राठौर के तालाब में डूबने की आशंका जताई जा रही है। सोमवार को किशनपुर और इलाबांस देवल गांव के बीच स्थित करीब तीन एकड़ क्षेत्रफल वाले तालाब के किनारे उनके कपड़े और चप्पल मिले। शाम को बीसलपुर से अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाने की सूचना दी गई है।
विज्ञापन


किशनपुर निवासी जानकी प्रसाद राठौर (50) पुत्र टीकाराम राठौर के तालाब में डूबने की आशंका उस समय गहराई, जब किनारे पर उनके कपड़े और चप्पल मिले। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण तालाब पर पहुंच गए और उनकी तलाश शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने अग्निशमन विभाग को बुलाया। बीसलपुर से पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम तालाब में तलाशने में जुट गई। तालाब का क्षेत्रफल करीब तीन एकड़ है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सीओ बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें