फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मगरमच्छ के हमले में ग्रामीण घायल

Fri, 21 Jul 2023 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। गांव के नजदीक तालाब में पड़ी सिंघाड़े की बेल को ठीक करते समय ग्रामीण पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। उसके पैर में जख्म हो गया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घायल का उपचार कराया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव कैमोर निवासी अशर्फीलाल ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर के बाद करीब तीन बजे तालाब में पड़ी सिंघाड़े की बेल ठीक कर रहे थे। इसी दौरान मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया। मगरमच्छ ने पैर जकड़ लिया। हिम्मत जुटा कर किसी तरह मगरमच्छ से अपना पैर छुड़ाकर तालाब से बाहर निकले। सूचना पर वन दरोगा सोनी सिंह वनकर्मी चेतन कुमार और कैलाश कुमार के साथ मौके पर पहुंचीं। सोनी सिंह ने बताया कि मगरमच्छ के हमले से ग्रामीण के पैर में हल्का जख्म हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें