फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मगरमच्छ के हमले से ग्रामीण घायल

विज्ञापन
अमरिया सीएचसी में भर्ती मगरमच्छ के हमले में घायल किसान।संवाद
विज्ञापन
अमरिया। देवहा नदी से निकले मगरमच्छ ने खेतों में सिंचाई कर रहे किसान पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। घायल को परिवार वालों ने सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव मझलिया निवासी तेजराम (45) देवहा नदी किनारे अपने खेतों में सिंचाई कर रहे थे। इस दौरान नदी से निकलकर एक मगरमच्छ ने तेजराम पर हमला कर दिया और उसका एक पैर जबड़े में दबा कर नदी की ओर खींचने लगा। उसके चीखने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने मौके पर पहुंच कर शोर शराबा किया। तब मगरमच्छ किसान को छोड़कर नदी में चला गया। परिवार वाले आनन-फानन में घायल को लेकर सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर ने उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें