फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिला की मौत... परिजनों ने मारपीट का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। करेली थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला की उपचार के दौरान शाहजहांपुर में मौत हो गई। शव को गांव लाया गया तो मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर पीटने का आरोप लगाया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र के उमरसढ़ गांव निवासी बसंत लाल ने बताया कि उनकी भतीजी मिलेश देवी (30) पुत्री शिव कुमार की शादी तीन साल पूर्व करेली थाना क्षेत्र के गांव हरईया निवासी धमेंद्र के साथ हुई थी। गर्भवती होने के चलते तीन दिन पूर्व भतीजी को शहर के निजी अस्पताल लाए, जहां आपरेशन के बाद बच्चे का जन्म हुआ। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद भतीजी सही हालत में ससुराल गई।
आरोप है कि ससुराल में उसकी हालत बिगड़ने की जानकारी मिली। ससुराली भतीजी को उपचार के लिए शाहजहांपुर ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। शव घर आने पर परिजन उसकी ससुराल पहुंचे तो शरीर में चोटों के निशान देखे, जिससे उसके साथ मारपीट करने की आशंका जताई। बताया कि पूर्व में ससुरालियों पर कोर्ट के माध्यम से दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें