घुंघचाई। रात में सो रहे ग्रामीण को सांप ने डस लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव खानपुर चुकटिहाई निवासी राजेंद्र राजभर (61) पुत्र रामनक्षत्र राजभर बुधवार को खाना खाने के बाद बिस्तर पर सोने चले गए। रात्रि करीब साढे नौ बजे सो रहे ग्रामीण को किसी सांप ने डस लिया। परिवार के लोग झाड फूंक कराने के लिए ले गए लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे पूरनपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मच गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया सांप के डसने से एक ग्रामीण की मौत हुई है। संवाद
-