फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक में गंवाया समय, ग्रामीण की मौत

Mon, 26 Oct 2026 03:34 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में एक ग्रामीण को सांप ने डस लिया। परिजन झाड़-फूंक और देसी उपचार कराते रहे। हालात बिगड़ने पर जिला अस्पताल लेकर आए, तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने ग्रामीण को मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन
अमरनाथ का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र के पंडरी गांव में रविवार शाम सांप के डसने से 53 वर्षीय अमरनाथ की मौत हो गई। सर्पदंश के बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय पहले झाड़-फूंक और देसी उपचार के लिए सैदपुर ले गए। हालत बिगड़ने पर रात करीब साढ़े आठ बजे उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


पंडरी गांव निवासी अमरनाथ रविवार शाम करीब सात बजे घर पर थे। इसी दौरान जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए सैदपुर ले गए, जहां झाड़-फूंक और देसी दवा कराई गई। इस दौरान उनकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन घबरा गए। इसके बाद आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। 

अमरनाथ की मौत से पत्नी हीराकली का रो-रोकर बुरा हाल था। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा अरविंद कुमार है। पिता की मौत से बच्चों के सिर से साया उठ गया। घटना की जानकारी मिलने पर गांव के लोग भी शोक जताने के लिए उनके घर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें