फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नहर में डूबकर ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
मृतक श्रीपाल शर्मा (फाइल फोटो
विज्ञापन
शनिवार सुबह घर से घूमने निकले, कुछ देर बाद मिली घटना की सूचना
विज्ञापन

न्यूरिया। बीसलपुर ब्रांच नहर में डूबकर एक ग्रामीण की मौत हो गई। शनिवार की सुबह करीब 10:30 बजे कस्बे के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी श्रीपाल शर्मा (55) अपने घर से टहलने के लिए निकले थे। कुछ देर बाद ही लोगों ने उन्हें नहर में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने अधेड़ को नहर से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पत्नी शांति देवी बदहवास हो गई।
विज्ञापन

उनके परिवार में पत्नी के साथ दो पुत्र शनि शर्मा और बाबी शर्मा व विवाहित पुत्री सुमन है, जो गम में डूब गए। बड़े पुत्र शनि शर्मा ने बताया कि उनके पिता शनिवार सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। मृतक के भाई राधेश्याम ने बताया कि वह बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। भीषण गर्मी के कारण संभवतः वह नहर में नहाने के लिए पहुंचे होंगे। आशंका जताई कि नहर के पास पैर फिसलने से हादसा हो गया होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें