फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: माला रेंज में साल का पेड़ काटते ग्रामीण को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पीटीआर की माला रेंज में साल के पेड़ की अवैध कटान का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए साल का पेड़ काट रहे एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि माला रेंज क्षेत्र में गश्त के दौरान टीम ने एक व्यक्ति को साल का पेड़ काटते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम भूपराम निवासी गांव धकिया केसरपुर बताया। मौके से काटा गया साल का पेड़ और कटान में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें