फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धूमधाम से मनाई गई विजयदशमी

विज्ञापन
बिलसंडा के गांधी स्मारक सुंदर लाल इंटर कॉलेज में शस्त्र पूजन करते स्वयं सेवक।स्रोत:आयोजक
विज्ञापन
पीलीभीत। बुराई पर अच्छाई की जीत की प्रतीक विजयदशमी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर क्षत्रिय समाज के लोगों ने हवन और शस्त्रों का पूजन किया।
विज्ञापन

बीसलपुर। नगर समेत पूरे तहसील क्षेत्र में शनिवार को विजयदशमी धूमधाम से मनाई गई। श्रद्धालुओं ने घरों में पूजा-अर्चना की, प्रसाद चढ़ाया और मनौतियां मानी। पूजा में तुरई के फूलों का प्रयोग किया गया। वैश्य समाज के लोगों ने कानों में जौ की बालियां लगाकर पुरानी परंपरा का निर्वहन किया। कुछ लोगों ने खेतों पर जाकर नीलकंठ और तालाबों के पास जाकर मछलियों के दर्शन किए। कुछ लोगों ने शमी के पेड़ की पूजा की। लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर विजयदशमी की शुभकामनाएं दी।
व्यापारियों ने इस मौके पर अपने बही-खातों की पूजा की। चुर्रासकतपुर, दियोरिया, खनंका, गुलैंदा, खरगापुर, जोगीठेर, भड़रिया मोड़, अमृता खास, रढ़ैता, टिकरी, मकरंदापुर, मानपुर, पिपरिया, रामनगर, बड़ा गांव, आदि स्थानों पर विजयदशमी की धूम रही।
विज्ञापन



राष्ट्र स्वयंसेवक संघ ने शस्त्र पूजन कर मनाया दशहरा
बिलसंडा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बजरंगदल ने शस्त्रों का पूजन किया। राष्ट्र की एकता और अखंडता की सुरक्षा के दायित्व का बोध कराया। नगर के गांधी स्मारक सुंदरलाल इंटर काॅलेज में संघ द्वारा समाज परिवर्तन के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि हिंदू समाज को संगठित करने के लिए सन 1925 में विजयदशमी के दिन संघ के प्रथम सरसंघ चालक डॉ केशव बलीराम हेडगेवार ने संघ की स्थापना की थी। इस दौरान पूर्ण गणवेश में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस दौरान अशोक गुप्ता, आशीष सक्सेना ,विमल जायसवाल, नवनीत मिश्रा, जगदीश शरण गुप्ता, वागेश मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद

पूरनपुर में भी हुआ शस्त्रों और बही-खातों का पूजन
पूरनपुर। विजयदशमी पर व्यापारियों ने बही-खातों का पूजन किया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से एपी इंटर कॉलेज में तो काफी संख्या में क्षत्रियों और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने अन्य स्थानों पर शस्त्र पूजन किया।
एपी इंटर कॉलेज में हुए समारोह में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ब्रज प्रांत के वरिष्ठ प्रदेश महासचिव प्रेम सिंह सोलंकी, मंडल अध्यक्ष सुबोध सिंह चौहान, ब्लाॅक प्रमुख के पति अपूर्व सिंह, महासभा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह तोमर आदि ने भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण किया।

सामूहिक रूप से शस्त्र पूजन हुआ। वरिष्ठ प्रदेश महासचिव ने विजयदशमी को क्षत्रियोंं का महान पर्व बताया। उन्होंने श्रीराम के चरित्र से प्रेरणा लेने और एकजुटता पर जोर दिया।
विज्ञापन

कौशलेंद्र सिंह भदौरिया के आवास पर भगवान श्रीराम और महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। शस्त्रों को तिलक कर कलाबा बांधकर पूजन किया गया। यज्ञ में क्षत्रियों ने आहुतियां दी। इस मौके पर ध्रुव सिंह, जयवीर सिंह, ओमपाल सिंह, शिवम सिंह, सत्यपाल सिंह, विपिन सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

बिलसंडा के गांधी स्मारक सुंदर लाल इंटर कॉलेज में शस्त्र पूजन करते स्वयं सेवक।स्रोत:आयोजक

बिलसंडा के गांधी स्मारक सुंदर लाल इंटर कॉलेज में शस्त्र पूजन करते स्वयं सेवक।स्रोत:आयोजक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें