बीसलपुर के गांव सफोरा में आयोजित देवी पूजा में मौजूद लोग।संवाद
बीसलपुर। गांव सफौरा के देवीस्थान पर शनिवार को वार्षिक देवी पूजन हुआ। श्रद्धालुओं ने हवन कुंडों में आहुतियां डालीं, प्रसाद चढ़ाया और विभिन्न प्रकार की मनौतियां मानी। हवन-पूजन पंडित अवनीश मिश्रा ने विधि-विधान से कराया। इस मौके पर कुछ लोगोंं ने अपनी एक-एक बुराई छोड़ने और उसके स्थान पर एक-एक अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प लिया।
कार्यकम स्थल दिन भर जयघोषों से गूंजता रहा। कार्यक्रम स्थल पर सजावट, सफाई और प्रकाश का विशेष बंदोबस्त किया गया था। व्यवस्था में प्यारेलाल, प्रमोद कुमार, रूपराम, मनोहर लाल, रामसिंह, अरविंद कुमार आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा। संवाद
वार्षिक रामानंद साधना शिविर सात नवंबर से
बीसलपुर। अग्रवाल सभा भवन में सात से 10 नवंबर तक वार्षिक रामानंद साधना शिविर का आयोजन होगा। आयोजक विष्णु कुमार गोयल ने बताया कि शिविर में देश के विभिन्न शहरों से 150 साधक आएंगे। शिविर में विभिन्न प्रकार के रचनात्मक कार्य कराए जाएंगे। विद्वानों द्वारा प्रवचन किया जाएगा। साधकों के रहने और भोजन का बंदोबस्त शिविर में किया जाएगा। शिविर सफल बनाने के संबंध में तैयारी की जा रही है। संवाद