फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विजय मंडल को मिला मुख्यमंत्री विद्यालय खेल पुरस्कार

Fri, 13 Jun 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
सम्मानित होने के बाद प्रशस्ति के साथ विजय मंडल स्रोत : ​शिक्षक - फोटो : mathura
विज्ञापन
पीलीभीत। 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज अमरा करोड़ बीसलपुर के छात्र विजय मंडल को मुख्यमंत्री विद्यालय खेल पुरस्कार मिला है। बृहस्पतिवार को लोक भवन लखनऊ में उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री खेल पुरस्कार में विजय मंडल को 35 हजार रुपये धनराशि और प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया। यह धनराशि विजय मंडल के खाते में हस्तांतरित कर दी गई है।
विजय मंडल ने 10 से 14 दिसंबर तक बनारस में संपन्न हुई 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय वॉलीबाल चैंपियनशिप 14 वर्ष बालक वर्ग में प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। विजय मंडल ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता और इंटर कॉलेज अमरा करोड़ के खेल शिक्षक प्रशांत शुक्ला को दिया। जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री विद्यालय खेल पुरस्कार इसी वर्ष शुरू हुआ है। विजय मंडल की इस कामयाबी पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अचल कुमार मिश्र, विद्यालय प्रबंधक नरेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य हरीश कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, जिला वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें