पीलीभीत में सोशल मीडिया पर ट्रैफिक सिपाही का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे ट्रैफिक पुलिस की काफी फजीहत हो रही है।
रविवार को सोशल मीडिया पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाही का नोट गिनते वीडियो वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक सवार के साथ चेकिंग के नाम पर वसूली की गई है। युवक की बाइक का बीमा नहीं था। उसके जुर्माने के नाम पर दो हजार रुपये का चालान करने की बात कही जा रही है।
पांच सौ रुपये नकद जुर्माना देने पर ऑनलाइन चालान न होने की बात कही जाती है। युवक पांच सौ रुपये दे देता है। वीडियो गौहनिया चौराहे का बताया जा रहा है। वीडियो की पुष्टि अब तक नहीं हुई है।