फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया पशु तस्करी के आरोपी को

सार

लीड02 पीबीटीपी 22रात में ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया पशु तस्करी के आरोपी को - शनिवार को कचहरी परिसर से पुलिस गिरफ्त से छुड़ा ले गए थे अधिवक्ता- बीसलपुर और बरखेड़ा थाने में 20 से ज्यादा मुकदमे चल रहे हैं सगीर पर संवाद न्यूज एजेंसीबीसलपुर। कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा छुड़ा लिए गए वारंटी को पुलिस ने देर रात फिर गिरफ्तार कर लिया। अधिवक्ताओं ने इस मामले की लिखित शिकायत मुंसिफ कोर्ट के न्यायाधीश से भी की थी।
विज्ञापन
आरोपी सगीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को कचहरी परिसर से पुलिस गिरफ्त से छुड़ा ले गए थे अधिवक्ता
विज्ञापन

बीसलपुर और बरखेड़ा थाने में 20 से ज्यादा मुकदमे चल रहे हैं सगीर पर
बीसलपुर। कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा छुड़ा लिए गए वारंटी को पुलिस ने देर रात फिर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सगीर पर बीसलपुर और बरखेड़ा थाने में 20 से ज्यादा मुकदमे चल रहे हैं।
मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी सगीर उर्फ गोविंदा पशु तस्करी के मामले में वांछित चल रहा था। शनिवार की दोपहर 12 बजे वह मुंसिफ न्यायालय में तारीख पर आया था। पीछे से सादा कपड़ों में आए पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और ले जाने लगे। अधिवक्ताओं ने हंगामा करते हुए आरोपी को पुलिस से छुड़वा लिया। इस दौरान दोनों के बीच काफी धक्का मुक्की भी हुई। हालांकि बाद में पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। अधिवक्ताओं ने इस मामले की लिखित शिकायत मुंसिफ कोर्ट के न्यायाधीश से भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घटना के कुछ घंटों बाद ही शनिवार रात 10.15 बजे सगीर को पुलिस ने शाहजहांपुर रोड पर धर्मकांटे के पास से फिर गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि सगीर पर विभिन्न धाराओं में 20 मुकदमे चल रहे हैं। ये मुकदमे बीसलपुर और बरखेड़ा थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें