फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जंगल में लंगड़ाते बाघ का वीडियो वायरल, जांच के लिए लगाई टीम

विज्ञापन
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में लंगड़ाकर चलता बाघ।स्रोत:वायरल वीडियो
विज्ञापन
पीलीभीत। जंगल में बाघ के लंगड़ाकर चलने का वीडियो वायरल होने के बाद पीटीआर के अफसर गंभीर हुए हैं। वीडियो का संज्ञान लेकर डीएफओ ने बाघ को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। वायरल वीडियो महोफ और बराही रेंज की सीमा का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे पर्यटन को पंख लगने के साथ कई चुनौतियां भी सामने आने लगी हैं। इसमें आपसी संघर्ष के अलावा मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं भी शामिल हैं। पूर्व में हरीपुर रेंज में कुछ दिनों के अंतराल में दो तेंदुओं के शव भी मिल चुके हैं।
इधर रविवार को सोशल मीडिया पर बाघ का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में जंगल क्षेत्र से गुजरने वाली नहर में बाघ लंगड़ाते हुए चहलकदमी करता दिख रहा है। ऐसे में बाघ के जख्मी होने की बात का अंदेशा जताया जा रहा है। वायरल वीडियो को पीटीआर के अफसरों ने संज्ञान लिया और टीम को निगरानी बढ़ाकर बाघ को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। हकीकत परखने के लिए जंगल क्षेत्र में लगे कैमरा ट्रैप को देखकर बाघ को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं।


अप्रैल में भी पकड़ा था लंगड़ाकर चलने वाला एक बाघ
पीटीआर में अप्रैल में भी एक जख्मी बाघ देखा गया था। लंगड़ाकर चलने की वीडियो वायरल होने के बाद पीटीआर प्रशासन की ओर से कई दिनों तक उसकी निगरानी कराई गई थी। हकीकत को परखने के बाद मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद बाघ को बेहोश कर पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें