प्रमुख सचिव गृह सचिव देवाशीष पंडा ने नेपाल सीमा से सटे सात जिलों के
डीएम व एसपी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की और भूंकप के बाद नेपाल से मानव
तस्करी होने की आशंका जताते हुए सीमा पर कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश दिए
प्रमुख
सचिव गृह देवाशीष पंडा ने नेपाल सीमा से सटे खीरी, कुशीनगर, महाराजगंज,
सिद्धार्थनगर, बहराइच सहित सात जिलों के डीएम-एसपी के साथ वीडियो
कांफ्रेंसिंग की। पीलीभीत में एनआईसी भवन में कांफ्रेंसिंग के दौरान प्रमुख
सचिव गृह ने कहा कि पिछले महीने भूंकप से नेपाल में भारी तबाही हुई थी।
नेपाल-भारत
सीमा खुली हुई है। ऐसे में लोग इलाज या फिर शरण देने के बहाने नेपाली
लोगों को भारत लाकर बेच सकते हैं। इसलिए सीमा पर विशेष चौकसी बरतें। वीडियो
कांफ्रेंसिंग में एसपी जेके शाही ने प्रमुख सचिव गृह को बताया कि जिले में
बाल संरक्षण व महिला संरक्षण केंद्र न होने से दिक्कतें होती हैं। यदि कोई
महिला, बच्चा मिलता है तो उसको रोकने की समस्या होती है।
इस दौरान
एआरटीओ राजेश कर्दम, एआरएम (रोडवेज) एसके वर्मा, मानव तस्करी सेल प्रभारी
आनंद वर्मा, मोहित सक्सेना आदि मौजूद रहे। एसपी ने बताया कि सीमा की
निगरानी कर रही एसएसबी के साथ सीमावर्ती थानों की पुलिस व स्थानीय अभिसूचना
इकाई को अलर्ट कर सीमा पर विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं।