फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप उपाध्यक्ष की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

Fri, 26 Feb 2016 10:51 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आगरा महानगर के विहिप उपाध्यक्ष अरुण माहौर की हत्या और हत्यारों की गिरफ्तारी न होने के विरोध मेें एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन में हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

बजरंग दल के जिला संयोजक रूम सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे। वहां आगरा महानगर के विहिप उपाध्यक्ष अरुण माहौर की हत्या और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर रोष व्यक्त कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रतिबंधित पशुओं के वध की शिकायत करने पर विहिप उपाध्यक्ष की हत्या की गई है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शीघ्र ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन होगा। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन में घटना की सीबीआई जांच कराने, हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कराने, अरुण माहौर के परिवार वालों को दस लाख रुपये का मुआवजा दिलवाने, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने, गौहत्या को पूरी तरह प्रतिबंधित कराने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में रूम सिंह यादव, घनेंद्र सिंह यादव, सियाराम, रोहित अग्निहोत्री, वीरपाल यादव, अभिषेक दीक्षित, सोनू पांडेय, विजेंद्र कुमार, मनीष यादव, अजय पांडेय आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें