फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मंत्री दफ्तर में अभद्रता पर विहिप नेता का सुर बदला... पहले तहरीर फिर दिया आशीर्वाद

Wed, 16 Jul 2025 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार के दफ्तर में अभद्रता की बात कहकर विहिप के मठ मंदिर प्रमुख संतोष कुमार शर्मा ने मंत्री को ही विवाद में घसीट लिया। बखेड़ा होने पर मंत्री को खुद ही मैदान में उतरना पड़ा। दोपहर से शाम होते-होते तक संतोष शर्मा का गुस्सा कम हुआ तो बोले- मंत्री नहीं, उनके सुरक्षाकर्मी ने हाथ उठाया था। मंत्री ने सिपाही पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तो सारे गले-शिकवे दूर हो गए और फिर दोनों के हाथ भी मिले और गले भी। आशीर्वाद भी दिया।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहतसिम खां के रहने वाले संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार देर शाम कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे उनके मोबाइल फोन मंत्री कार्यालय के प्रमुख सुनील मिश्रा की कॉल आई। कहा गया कि राज्यमंत्री ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया है। जब वह वहां पहुंचे तो उनके साथ अभद्रता की गई।

इस घटना के बाद संतोष शर्मा ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। उसमें राज्यमंत्री और आठ से 10 अन्य पर मारपीट और अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया। विश्व हिंदू परिषद और ब्राह्मण कल्याण समिति को भी घटना की जानकारी दी। बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे थे। मठ प्रमुख ने घटना का कारण आठ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट पर मंत्री का गुस्सा होना बताया।
विज्ञापन






मंत्री के आश्वासन पर विवाद किया खत्म, आशीर्वाद भी दिया



देर शाम मठ प्रमुख संतोष कुमार शर्मा और राज्यमंत्री के बयान का वीडियो जारी हुआ। इसमें मठ प्रमुख ने कहा कि समाज में राज्यमंत्री के प्रति जो रोष हुआ था, उसे समाप्त करता हूं। राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि जिस सुरक्षाकर्मी ने उन पर हाथ उठाया है, उसकी जांच कराकर निलंबित कराएंगे। उन्होंने राज्यमंत्री को विजयी भव का आशीर्वाद भी दिया।
विज्ञापन






मठ प्रमुख के मामले की मैं पूरी जांच कराऊंगा। जांच के बाद जो भी दोषी मिलेंगे। उन पर कार्रवाई कराऊंगा। – संजय सिंह गंगवार, गन्ना राज्यमंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें