फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंका

Sun, 02 Aug 2026 04:01 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को गैस चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंका गया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।  
विज्ञापन
विहिप के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रविवार को गैस चौराहे पर विरोध-प्रदर्शन किया। संगठन के लोगों ने हवन कर बिहार के सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंका और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भगवा वस्त्र सनातन संस्कृति, त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। इसके सम्मान से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन


बड़ी संख्या में संत समाज, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गैस चौराहे पर एकत्र हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया। इसके बाद सांसद पप्पू यादव का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान भगवा ध्वज और सनातन संस्कृति के समर्थन में नारे भी लगाए गए। 

विज्ञापन

'भगवा रंग सनातन संस्कृति की पहचान'
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री प्रवीण मोहन ने कहा कि भगवा वस्त्र केवल एक परिधान नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की पहचान, त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने सांसद पप्पू यादव के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि विरोध पूरी तरह लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे में किया जा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान संगठन के जिला संयोजक परविंदर, संगम, आशुतोष शर्मा, प्रीतम शर्मा, परमजीत कौर, सह संयोजक श्रीपाल वर्मा, महेश पाठक, राहुल यादव, अमित शर्मा, ऋषि कन्नौजिया, आशीष दीक्षित, चेतन गंगवार, इंद्रेश चौहान, राजनी देवी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें