बीसलपुर। 23 सितंबर से होने वाले संचालकों के चुनाव को लेकर किसान सहकारी चीनी मिल की मतदाता सूची का सत्यापन शुरू हो गया है।
सीसीओ अवधेश कुमार ने बताया कि इस चुनाव में मिल के मतदाता किसान वोट डालेंगे। उन्होंने बताया कि वैसे तो मिल क्षेत्र में कुल 21 हजार किसान है, लेकिन पुरानी मतदाता सूची में 16 हजार मतदाता है। अब नए मतदाता नहीं बनाए जा रहे हैं।
नए मतदाता चुनाव घोषित होने से 45 दिन पहले तक बनाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची सत्यापन के लिए गन्ना पर्यवेक्षकों को दे दी गई है। गन्ना पर्यवेक्षक अपने-अपने क्षेत्र की मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। सत्यापन के दौरान मृतक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएंगे। सत्यापन के बाद ही अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। संवाद