फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चौराहों, सड़कों पर खड़े नहीं होंगे वाहन, तीन स्टैंड बनेंगे

Wed, 05 Jul 2023 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
फोटो 3- असम चौराहे पर खड़ी मैजिक।
विज्ञापन
पीलीभीत। वाहन स्टैंड का ठेका 31 मार्च को समाप्त होने के बाद टाटा मैजिक के अलावा अन्य यात्री वाहन सड़क किनारे मनमाने ढंग से खड़े रहते हैं। इससे यातायात बाधित हो रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए अब नगर पंचायत नौगवां पकड़िया प्रशासन ने तीन वाहन स्टैंड के लिए ठेके की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर में लगने वाले जाम एवं मनमाने अवैध टैक्सी स्टैंड को लेकर पिछली बार नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत नौगवा पकड़िया की ओर से शहर के अलग-अलग रूट के लिए टैक्सी स्टैंड का ठेका दिया गया था। ठेका होने के बाद निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़े किए जा रहे थे। अन्यत्र खड़े होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। 31 मार्च को नगर पालिका एवं नगर पंचायत का ठेका समाप्त हो गया था। इसके बाद नए ठेकों को लेकर कोई कवायद शुरू नहीं हो सकी थी।
टैक्सी स्टैंड न होने के कारण वाहन चालकों को इधर उधर खड़े होना होना पड़ रहा था। इससे जाम की स्थिति बन जाती थी। समस्याओं को लेकर नगर पंचायत नौगांव पकड़िया की ओर से टैक्सी स्टैंड का ठेका देने की कवायद को शुरू किया गया है। पंचायत की ओर से बीसलपुर,पूरनपुर और शारदा अस्पताल के सामने स्टैंड का ठेका दिया जाएगा। इसके लिए सूचना निकाली गई है। संभावना है इसी महीने से स्टैंड का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्व से चयनित तीन स्थानों पर टैक्सी स्टैंड का ठेका दिया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जो इसी माह से संचालित होने लगेंगे। - संतोष चतुर्वेदी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत नौगवां पकड़िया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें