फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रेन से कटा अज्ञात युवक

Wed, 05 Jul 2023 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। बुधवार को पीलीभीत से बीसलपुर होते हुए शाहजहांपुर जाने वाली यात्री ट्रेन की चपेट में आकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। हादसा गांव मटैना के पास हुआ। मृतक की उम्र 35 वर्ष बताई गई है। हादसा होते ही ट्रेन रुक गई।
विज्ञापन

इधर, सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। मृतक की शर्ट की जेब में ऐसा कोई कागज नहीं था, जिससे उसकी शिनाख्त हो पाती। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम को भेज दिया हैl इस हादसे की वजह से ट्रेन 1 घंटे तक रुकी रही। कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक गुरदेव सिंह ने बताया कि शिनाख्त के लिए मृतक के कपड़े और जूते सुरक्षित रख लिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें