नाले से स्कार्पियो एन गाड़ी निकालने के लिए मशक्कत करते मजदूर। संवाद
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम मार्ग पर नाला खुला होने के चलते एक कार स्वामी की कार का पहिया नाले में चला गया। लगभग एक घंटे तक मशक्कत के बाद कहीं जाकर ट्रैक्टर-ट्राॅली की मदद से कार को निकाला गया। आसपास खड़े लोगो ने भी नाले पर स्लैब नहीं होने पर आपत्ति जताई।
शहर में खुले नाले किसी खतरे के निशान से कम नहीं हैं। मामला शुक्रवार को गांधी स्टेडियम मार्ग का है, जहां गोला निवासी स्वामी की गाड़ी नखासे की गली में पार्क होने के लिए मुड़ रही थी कि गांधी स्टेडियम मार्ग पर खुला नाला होने के चलते गाड़ी का पहिया नाले में चला गया। इससे गाड़ी एक साइड पूरी तरह से नाले की ओर झुक गई। संवाद