इस दौरान गन्ने से भरे दो ओवरलोड़ ट्रक समेत 10 वाहनों को सीज कर दिया। उधर, एटीएसआई ने चार मैजिक वाहनों को सीज कर ओवरलोड़ में नौ वाहनाें के चालान किए।
विज्ञापन
एसडीएम बीसलपुर एपी श्रीवास्तव के नेतृत्व में एआरटीओ राजेश कर्दम और एआरएम एसके वर्मा ने बरेली हाईवे पर वाहनों की चेकिंग की। एआरटीओ ने बताया कि चेकिंग के दौरान गन्ना भरे ओवरलोड़ ट्रैक्टर ट्रॉला, ट्रक, पांच मैजिक, दो टेंपो, एक मारुति वैन व एक भूसी भरा ट्रक सीज किया गया। इसके अलावा चार वाहनों के चालान किए गए।