पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते विभिन्न मार्गों पर
बिना नंबर प्लेट के तमाम वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं, जिससे संबंधित
नियम कानूनों की धज्जियां उड़ रही हैं।
बरेली रोड, शाहजहांपुर रोड,
पीलीभीत रोड, खुदागंज रोड और दियोरिया रोड पर रोजाना बिना नंबर प्लेट वाले
तमाम वाहन धड़ल्ले से दौड़ते हैं। बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों से जब कोई
दुर्घटना हो जाती है, तो अधिकांश के चालक वाहन लेकर भाग जाते हैं। नंबर
प्लेट न होने के कारण मौके पर मौजूद लोग उन वाहनों की पहचान भी नहीं कर
पाते। हालांकि जागरुक लोगों ने पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों का
ध्यान इस ओर कई बार आकर्षित कराया, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
जिससे लोगों में रोष है। इस बावत सीओ सुवेग सिंह सिद्धू ने बताया कि सर्किल
के चारों थाना प्रभारियों को ऐसे वाहनों को तत्काल पकड़ने के निर्देश दे
दिए गए हैं।