3800 वाहनों पर शिकंजा कसने की तैयारी, आदेश का पालन कराए जाने के लिए पहल शुरू
पीलीभीत। वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी)लगाना अनिवार्य है। जिन 3800 वाहनों में अभी एचएसआरपी नहीं लगी है। परिवहन विभाग अब उन वाहनों पर शिकंजा कसेगा। विभिन्न कार्यों से एआरटीओ कार्यालय पहुंचने वाले इन वाहनों का अब काम नहीं हो सकेगा।
शासन की ओर से वाहनों की सुरक्षा के लिए लगातार आदेश दिए जा रहे हैं। ऐसे में सभी पुराने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाए जाने के निर्देश दिए गए। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, जिले में करीब एक लाख 95 हजार 29 वाहनों का पंजीकरण है। इसमें करीब एक लाख 91 हजार 229 वाहनों में एचएसआरपी प्लेट को लगवा दिया गया है।
करीब 3800 वाहनों में यह प्लेट लगना शेष है। जिले के सभी वाहनों में एचएसआरपी प्लेट लग जाए। इसको लेकर अब विभागीय की ओर से एक पहल शुरू की है। बिना एचएसआरपी लगे वाहनों की फिटनेस, ट्रांसफर सहित अन्य कार्य नहीं होंगे। विभाग से संबंधित अन्य कार्य भी नहीं कराए जाएंगे। साथ ही संबंधित वाहन स्वामी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के सभी वाहनों में एचएसआरपी प्लेट लगवाए जाने को लेकर निर्देश दिए गए हैं। जिन वाहनों में एचएसआरपी नहीं है। विभाग की ओर से भी उन पर शिकंजा कसा जा रहा है। संवाद