फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सब्जियों पर महंगाई की मार, लहसुन 300 रुपये पार

Tue, 06 Feb 2024 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सर्दी में मंडी में सब्जियों की भरमार रही। अब तक तो सब्जियों के दाम ठीक ठाक थे, लेकिन अब नई सब्जियों पर महंगाई का असर दिखने लगा है। मैंथी, लहसुन, पालक, बथुआ जैसी सब्जियाें के दाम अचानक बढ़ गए हैं। सबसे ज्यादा दाम लहसुन पर बढ़े हैं, यह 300 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन


सर्दी का मौसम हरी सब्जियों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। सर्दी में हरी सब्जियों जैसे पालक, मैंथी, बथुआ आदि की अच्छी आवक होती है। अब तक मैंथी 40 रुपये प्रतिकिलो मिल रही थी, जो अब 60 रुपये प्रतिकिलो हो गई है। पालक 30 से 40 रुपये प्रतिकिलो हो गया है। अब तक यह 20-25 रुपये प्रतिकिलो था। अधिकांश सब्जियां 40 से 50 रुपये प्रतिकिलो हैं।



मटर 20 से 30 रुपये प्रतिकिलो थी, जो अब बढ़कर 40 से 50 रुपये प्रतिकिलो हो गई है। अदरक भी 60 रुपये प्रतिकिलो बिक रही है। टमाटर के दामों में भी इजाफा हुआ है। अब तक टमाटर 20-30 रुपये प्रतिकिलो था वो अब 40 रुपये प्रतिकिलो है। फूलगोभी कुछ दिन पहले तक 10 से 20 रुपये प्रतिकिलो थी, जो 30 से 40 रुपये प्रतिकिलो हो गया है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा दाम लहसुन पर बढ़े हैं। सर्दियों में हरी सब्जी व साग में लहसुन खूब खाया जाता है। ऐसे में उसकी मांग भी बढ़ जाती है। लहसुन अब तक 120 से 160 रुपये प्रतिकिलो तक था। पिछले 10-15 दिन में लहसुन के दामों में एकाएक उछाल आ गया है। अब 300 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। वहीं भिंडी 60 रुपये प्रतिकिलो बिक रही है। इन सबको देखते हुए गाजर, मूली, धनिया के दाम अब भी ठीक हैं। गाजर 20 रुपये व मूली भी 20-25 रुपये प्रतिकिलो मिल रही है। हरा धनिया 40 रुपये प्रतिकिलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें