फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय निर्माण में गड़बड़ी पर वीडीओ निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बड़ेपुरा ताल्लुके कुसुमा गांव में निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय निर्माण में मानकों की अनदेखी मिलने पर ग्राम विकास अधिकारी सुधीर कुमार को निलंबित कर दिया गया। स्थलीय सत्यापन में गड़बड़ी पकड़े जाने पर डीडीओ ने वीडीओ पर यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर 692 ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक सामुदायिक शौचालयों का निर्माण शुरू कराया गया था। 11 गांवों में जगह का विवाद होने पर काम रुक गया। 681 ग्राम पंचायतों में अब भी काम चल रहा है। उनमें 91 सामुदायिक शौचालय बनकर तैयार हो चुके हैं। बरखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के गांव बड़ेपुरा कुसुमा में भी छह यूनिट का सामुदायिक शौचालय निर्माण का काम अंतिम चरण में था। डीएम ने कई बार ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर अफसर-कर्मचारियों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए थे। मानकों की अनदेखी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी। बीते दिनों ग्राम्य विकास अभिकरण के सहायक अभियंताओं की टीम ने मौके पर जाकर स्थलीय जांच की थी। उसमें ईंट चिनाई काम में रेत की मात्रा अधिक मिली। जांच में यह भी पता लगा कि वीडीओ सुधीर कुमार द्वारा देखरेख करने में भी उदासीनता बरती गई। डीडीओ योगेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि वीडीओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में वह मरौरी ब्लॉक से अटैच रहेंगे। पूरे प्रकरण की जांच बीडीओ बिलसंडा को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें