बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। शिक्षकों ने वसंत पर्व के बारे में जानकारी दी। इस मौके परजिला संघ चालक ओमप्रकाश गंगवार, रमेशचंद्र पुष्प, रामऔतार पांडेय, व्यवस्था रमन आनंद, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश दीक्षित ने विचार रखे। साहूकारा स्थित सरस्वती शिश मंदिर में सरस्वती पूजन के बाद हवन और सुंदरकांड पाठ हुआ। रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। शिक्षक निरंजन सिंह ने वसंतपंचमी व वीर हकीकत राय के बलिदान दिवस के बारे में बताया। इस मौके पर प्रधानाचार्य शिवशंकर लाल गुप्ता, दशरथ लाल, रामपाल, सूरजप्रकाश आदि मौजूद रहे। चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सरस्वती पूजन हुआ। इसके बाद यज्ञ व सुंदरकांड का पाठ हुआ। यज्ञ में प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने आहुति देकर विद्यालय के बेहतर परिणाम और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर कृष्ण कुमार शर्मा, रामसनेही मिश्रा, योगेश मिश्रा, गजराज सिंह, आलोक सक्सेना आदि मौजूद रहे। यहां पतंग और रंगोली प्रतियोगिता भी हुई। अंगूरीदेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हवन पूजन हुआ। सभी ने एक दूसरे को पर्व की बधाई दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य मिथलेश पांडेय, धीरेंद्र सिंह, उपमा सिंह, अर्चना खंडेलवाल, मधु कुमार, रानी अग्रवाल, सविता अग्रवाल, कुमकुम अग्रवाल आदि मौजूद रहे। स्प्रिंगडेल कॉलेज में हुए कार्यक्रम में मां सरस्वती का जन्मदिन बसंत पर्व के रुप मे मनाया गया। हवन हुआ। निदेशक सरोज जगोेता, कार्यकारी निदेशक हेमंत जगोता, प्रधानाचार्य प्रिया आनंद ने मां सरस्वती की आराधना की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। जिसमें बच्चों से बसंत गीत व नृत्य प्रस्तुत किए। बीएड की छात्राओं ने सत्य शिवम सुंदरम गीत प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने पतंगबाजी भी की। मैथिल ब्राहमण समाज ने भी बसंतपर्व धूमधाम से मनाया। पूजा अर्चना के बाद खिचड़ी भोज हुआ। इस मौके पर एमएल शर्मा, अध्यक्ष हरदेव शर्मा, राकेश शर्मा, बाबूराम शर्मा, गौरव झा आदि मौजूद रहे। डीपीपी इंटर कॉलेज में भी बसंतपंचमी पर्व मनाया गया। यहां प्रबंधक कैलाश राठौर, प्रधानाचार्य मनोज राठौर, अक्षय राठौर, राम सिंह राठौर, आनंद राठौर आदि मौजूद रहे। ब्रजवासी विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मां सरस्वती के पूजन के बाद हवन हुआ। भजन कीर्तन भी हुए। इस मौके पर प्रबंधक केसी शर्मा आदि मौजूद रहे। डेसी पेटल्स पब्लिक इंटर कॉलेज केशोपुर में हवन पुजन हुआ। भंडारा भी हुआ। यहां प्रधानाचार्य रविंद्र राठौर, बनवारीलाल, मोतीराम, ओमकार, केसरीलाल, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
बीसलपुर। नगर समेत आसपास क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की और मनौतियां मांगीं। सरस्वती शिशु मंदिर में हुए हवन में प्रबंधक ब्रह्मौतार अग्रवाल, विष्णु गोयल, जगन्नाथ प्रसाद अग्रवाल, गिरीश चंद्र मिश्रा, ईश्वर सिंह मौजूद रहे। साहू जी महाराज पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में प्रबंधक चंद्रपाल मौर्य, प्रधानाचार्य ऊषा गंगवार, उमेश रस्तोगी, ज्ञानेंद्र कुमार, विश्राम सागर आदि मौजूद रहे। मंडी परिसर स्थित नटवीर बाबा मंदिर परिसर में भंडारा हुआ। यहां मंडी सचिव मलखान सिंह, प्रेमपाल, अली अहमद, टीकाराम आदि का सहयोग रहा। मोहल्ला ग्यासपुर स्थित शिव मंदिर में भी भंडारा हुआ। इस मौके पर रामकुमार अग्रवाल, दिनेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में वसंत पंचमी परंपरागत ढंग से मनाई गई। घरों में मां सरस्वती देवी की पूजा की गई। लोगों ने पीले वस्त्र धारण किए और पीली खिचड़ी आदि का भोज किया। महादेव इन्क्लेब में सामूहिक खिचड़ी भोज हुआ। इस मौके जगमोहन अग्रवाल, हर्ष शर्मा, तारिक कुरैशी आदि मौजूद रहे। आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर सीबीएसई में प्रधानाचार्य कौशल आर्य ने बच्चों को वसंतोत्सव के महत्व के बारे में बताया। प्र्रखर सक्सेना, दिव्यांश देव, एकांश सक्सेना आदि ने कविताएं प्रस्तुत की।
अमरैयाकलां। गांव खमरिया पट्टी के गंगादास जूनियर हाईस्कूल बसंतोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य लालता प्रसाद, प्रबंधक महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
मझोला। चौधरी उमराव सिंह सस्वती शिशु मंदिर व श्रद्वानंद मंदिर में हवन पूजन हुआ। इस मौके पर बलविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, विजय कुमार, डॉ. एसएन सिंह, तरुणकात राय आदि मौजूद रहे।