फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण यूथ ब्रिगेड ने रोके ओवरलोड वाहन, जाम

Mon, 02 Feb 2015 11:55 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
वरुण यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने रामलीला रेलवे क्रासिंग की ओर से आ रहे गन्ना भरे ओवरलोड वाहनों को रोक लिया। इससे वहां जाम लग गया। कार्यकर्ताओं ने ट्रक चालक पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। हंगामे की सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने किसी तरह से दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस द्वारा वाहनों का चालान करने पर कार्यकर्ताओं ने जाम खोला।
विज्ञापन


सोमवार को वरुण यूथ ब्रिगेड के कई कार्यकर्ता राष्ट्रीय महासचिव अश्वनी अग्रवाल के साथ डिग्री कॉलेज के पास पहुंचे और रामलीला रेलवे क्रासिंग की ओर से आ रहे गन्ना भरे ओवरलोड वाहनों को रोककर जाम लगा दिया। कार्यकर्ताओं ने एआरटीओ को फोन कर वाहनों पर कार्रवाई की मांग की।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एआरटीओ ने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। इससे गुस्साए कार्यकर्ता भड़क गए और कार्रवाई की मांग को लेकर ट्रकों को आगे नहीं बढ़ने दिया। इसी बीच गन्ना भरे एक ट्रक का चालक मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भिड़ गया। इस पर कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। सुनगढ़ी पुलिस के वाहनों का चालान करने पर कार्यकर्ता मार्ग से हटे। इससे करीब एक घंटे तक मार्ग पर जाम लगा रहा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किसी पक्ष ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें