पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी दो दिवसीय दौरे पर आज पीलीभीत आएंगे। इस दौरान वे विभिन्न गांवों में जनसंवाद करेंगे।
सांसद वरुण गांधी रविवार सुबह पीलीभीत पहुंचने के बाद सबसे पहले जहानाबाद जाएंगे, जहां वह चेयरमैन के पुत्र के निधन पर शोक व्यक्त करेंगे। इसके बाद अमरिया ब्लॉक के ग्राम बिसेन, दलेलगंज, नवादादास, धुंधरी, विलासपुर, फुलय्या, बगनेरा, बांसखेड़ा, निसावा, गोपालनगर, मुगलखेड़ा में जनसंवाद करेंगे। शाम को शहर के काला मंदिर पर जनसंवाद करेंगे।
29 जनवरी को शंकर सॉल्वेंट पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और जन समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद वह ललौरीखेड़ा ब्लॉक के ग्राम पिपरा, गुटैहा, नवदिया दहला, बिल्हा खजुरिया, मथुदांडी, जंगरौली, जिरौनिया, सतरापुर, चिनौरा, अलियापुर, सडिया, रूपपुर कृपा, ललौरीखेड़ा, भूड़ा मगरासा आदि में जनसंवाद करेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद वह दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। संवाद