फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Gandhi : वरुण का वार- घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों से बुझ रहे उज्ज्वला के चूल्हे

Thu, 04 Aug 2022 02:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

Varun Gandhi: सांसद ने ट्वीट करते हुए कहा पांच वर्षों में 4.13 करोड़ लोग एलपीजी की सिंगल री-फिलिंग का खर्च नहीं उठा सके, जबकि 7.67 करोड़ लोगों ने इसे केवल एक बार री-फिल कराया है। घरेलू गैस की बढ़ती कीमतें और नगण्य सब्सिडी के साथ गरीबों के उज्ज्वला चूल्हे बुझ रहे हैं।
विज्ञापन
varun gandhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर सरकार पर तंज कसा है। सांसद ने ट्वीट करते हुए कहा पांच वर्षों में 4.13 करोड़ लोग एलपीजी की सिंगल री-फिलिंग का खर्च नहीं उठा सके, जबकि 7.67 करोड़ लोगों ने इसे केवल एक बार री-फिल कराया है। घरेलू गैस की बढ़ती कीमतें और नगण्य सब्सिडी के साथ गरीबों के उज्ज्वला चूल्हे बुझ रहे हैं।

विज्ञापन


दिन-प्रतिदिन बढ़ती महंगाई की वजह से सरकार के जनता को स्वच्छ ईंधन, बेहतर जीवन देने का वादा सिर्फ वादा ही रह गया है। सांसद वरुण गांधी एक ट्वीट में भाजता नेता सुशील मोदी बयान पर सवाल उठाया है। 

सुशील मोदी ने सदन में ‘मुफ्तखोरी की संस्कृति’ खत्म करने पर चर्चा का प्रस्ताव रखा है। इसका जिक्र करते हुए सांसद ने कहा कि जनता को मिलने वाली राहत पर अंगुली उठाने से पहले हमें अपने गिरेबां में जरूर झांक लेना चाहिए। क्यों न चर्चा की शुरुआत सांसदों को मिलने वाली पेंशन समेत अन्य सभी सुविधाएं खत्म करने से हो ? 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें