वरुण गांधी यूथ ब्रिगेड कार्यकर्ताओं ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर धार्मिक स्थलों में हुई घटनाओं में शामिल आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।
एसपी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि शहर में जनवरी माह में जो घटना हुई थी, उससे शांति व्यवस्था बिगड़ते बची थी। उस दौरान मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। तीन दिन पूर्व पूरनपुर के मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया लेकिन अभी तक पुलिस इस मामले में किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
ज्ञापन में घटनाआें में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में राष्ट्रीय महासचिव अश्वनी कुमार, प्रदेश कमेटी सदस्य सोनू बाल्मीकि, प्रदेशमंत्री रनवीर गंगवार, रमेश लोधी, अंकित श्रीवास्तव, राहुल राठौर, पुनीत लोधी, हरस्वरूप, सुखपाल, वीरेंद्र मौर्य आदि शामिल रहे।