फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य दिवस मनाकर फूंके पाक के झंडे और पुतले

Tue, 19 Jul 2016 11:35 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के काला दिवस मनाने के विरोध में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शौर्य दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर उसके पुतले और झंडे को आग के हवाले किया। कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ लोगों से एकजुट होने की अपील की।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ता मंगलवार शाम शहर के गैस चौराहे पर एकत्र हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और साथ लाए पाक के पुतले और झंडे को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान हुई सभा में कहा गया कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है, लेकिन पाकिस्तान के मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देंगे। इसके लिए एक-एक देशवासी ढाल की तरह आतंकवादियों के सामने खड़ा होगा। सीमा पर बढ़ रही आतंकवादी गतिविधियों के पीछे भी इसका हाथ है। यदि ऐसे ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं, जब सारा देश इसके खिलाफ उठ खड़ा होगा और इसकी ईंट से ईंट बजा देगा। इस दौरान आतिशबाजी भी हुई। पुतला दहने करने वालों में स्वतंत्र देवल, आकाश सक्सेना, अरुण वाजपेई, वेदप्रकाश शुक्ला, राज सक्सेना, अंकुर भदौरिया, आकाश सक्सेना, सौरभ, सुमित गुप्ता, सुमित गंगवार, सर्वेशपाल, विनोद शर्मा, अमित अवस्थी, शिवम वर्मा, शेखर, गुरजीत सिंह, प्रमोद राजपूत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें