फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण की तैयारियां पूरी, अब सिर्फ वैक्सीन आने का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नए साल के साथ ही जिले में कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद बढ़ गई है। वैक्सीन की पहली डोज सीएमओ के साथ ही जिला और महिला अस्पताल के सीएमएस को दी जाएगी। इसके बाद सभी एमओआईसी और हेल्थवर्करों को एक साथ कोरोना का टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई हैं। अब सिर्फ वैक्सीन आने का इंतजार है।
विज्ञापन

कोरोना की रोकथाम के लिए वैक्सीन जिले में अब तक नहीं आई है, मगर इसकी तैयारी स्वास्थ्य विभाग ने पूरी कर ली है। पहले चरण में हेल्थ वर्कर तो दूसरे में पुलिसकर्मी और सफाई कर्मचारियों को शामिल किया गया है। तीसरे चरण में 50 से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा। अब वैक्सीन आने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। क्योंकि 4.50 लाख सिरिंज की पहली खेप मिल चुकी है। वैक्सीन को रखने के लिए 29 आइसलाइंड रेफ्रिजरेटर भी आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला पुरुष और महिला अस्पताल के साथ ही प्रत्येक ब्लॉक की आठ सीएचसी और कुछ निजी अस्पतालों को चिह्नित कर बूथ बनाया गया है। टीकाकरण दो शिफ्टों में होगा। इसको लेकर टीकाकरण करने वाली टीमों को भी प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। टीम में पांच सदस्य रहेंगे, जो टीकाकरण की प्रक्रिया को पूरा कराएंगे। वैक्सीनेशन स्टोर के अलावा सीएचसी स्तर पर कोल्ड चेन भंडार की व्यवस्था की गई है। जहां सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई है। जनपद में बैठकर किसी भी कोल्ड चेन को मोबाइल पर देखा जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग के कुछ अफसरों की मानें तो वैक्सीन 20 जनवरी तक मिलने की उम्मीद है। गणतंत्र दिवस के बाद ही वैक्सीन का टीकाकरण शुरू हो सकेेगा।
पहले चरण में 7946 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका
पहले चरण में 7946 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 6297 सरकारी कर्मचारी और 1649 प्राइवेट अस्पताल के कर्मचारियों को टीके लगेंगे। इनका पूरा डाटा (नाम, पता और मोबाइल नंबर) कोबिन पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। वैक्सीन मिलते ही टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रत्येक सोमवार, शुक्रवार और रविवार को होगा टीकाकरण
वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर शासन के द्वारा भेजे गए सामान के अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी जनपद स्तर पर तैयारियां की गई हैं। इसमें सीएमओ कार्यालय में वैक्सीन रखने के लिए एक मुख्य वैक्सीनेशन स्टोर बनाया गया है। इसके अलावा सीएचसी स्तर पर 12 कोल्ड चेन स्टोर बनाए गए हैं। इसके अलावा टीकाकरण के लिए रणनीति तैयार 80 सेंस तैयार किए गए हैं। प्रत्येक सोमवार, शुक्रवार और रविवार को टीकाकरण होगा। इसके लिए 240 लोगों की टीम बनाई गई है।
सीएमओ ने एसपी और समस्त ईओ को लिखा पत्र
पहले चरण में वैक्सीनेशन को लेकर पूरी तैयारियां हैं। बस वैक्सीन मिलते ही टीकाकरण शुरू हो जाएगा। इसी के साथ सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने दूसरे चरण की तैयारी भी शुरू कर दी है। पुलिस और सफाई कर्मियों का डाटा तैयार करने के लिए एसपी और समस्त ईओ को पत्र लिखा गया है। ताकि दोनों फ्रंट लाइन वर्करों का डाटा तैयार किया जा सके।
यह होंगे सरकारी टीकाकरण के बूथ
- जिला अस्पताल में दो बूथ
- जिला महिला अस्पताल
- आयुर्वेदिक कॉलेज
- पूरनपुर सीएचसी
- बीसलपुर सीएसी
- बरखेड़ा सीएचसी
- अमरिया सीएचसी
- माधोटांडा सीएचसी
- न्यूरिया सीएचसी
- बिलसंडा सीएचसी
- ललौरीखेड़ा सीएचसी
इन निजी अस्पतालों में भी होगा टीकाकरण
- एस एस हॉस्पिटल
- डॉ. तरुन सेठी हॉस्पिटल
- शारदा अस्पताल
टीकाकरण के लिए शासन से मिले संसाधन
- रेफ्रिजरेटर -29
- डीप फ्रिजर - 3
- कोल्ड बॉक्स -70
- वैक्सीन कैरी बैग - 200
- सिरिंज - 4.50 लाख
- सीसीटीवी - 20
कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वैक्सीनेशन स्टोर से लेकर उनके रखरखाव का विशेष ध्यान रखने के लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं। वैक्सीन मिलते ही टीकाकरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें