फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड जा रहा गेहूं भरा ट्रक पकड़ा

Mon, 06 Apr 2015 11:45 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी समिति के सचल दल ने चेकिंग के दौरान बिना अभिलेखों के उत्तराखंड जा रहा गेहूं भरा ट्रक पकड़ लिया। मंडी लाकर ट्रक को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन


गेहूं की फसल तैयार होते ही उसकी उत्तराखंड सप्लाई शुरू हो गई है। हर साल बड़ी संख्या में व्यापारी बिना अभिलेखों के मंडी शुल्क की चोरी कर गेहूं उत्तराखंड एवं हरियाणा ले जाते हैं। मंडी सचल दल ने गेहूं की अवैध रूप से सप्लाई रोकने को चेकिंग शुरू कर दी है। सोमवार को देवहा पुल पर चेकिंग के दौरान सचल टीम के महेश प्रसाद, उमेश सिंह व मोहद्दीन ने पूरनपुर की ओर से आए एक ट्रक रोक लिया।
विज्ञापन


चेकिंग में उसमें गेहूं भरा हुआ था और मांगने पर चालक कोई भी अभिलेख नहीं दिखा। इस पर टीम ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और मंडी ले आए। मंडी सचिव मनीष सिंह ने बताया ट्रक में 200 क्विंटल गेहूं भरा है जो पलिया से उत्तराखंड ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें