फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस ने होटल, ढाबे खंगाले

Thu, 23 Jul 2015 11:40 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन मुस्कान के तहत उत्तराखंड से थाना खटीमा की आई पुलिस टीम ने शहर के कई होटल, ढाबों पर छापा मारा, लेकिन ऊधमसिंहनगर जिले से गुमशुदा 27 लोगों में से एक भी व्यक्ति नहीं मिला। करीब छह घंटे की छापेमारी के बात पुलिस टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन

उत्तराखंड प्रदेश के जिला ऊधमसिंहनगर की खटीमा पुलिस दरोगा महेश्वर सिंह के नेतृत्व में शहर पहुंची। टीम ने आसाम चौराह, पूरनपुर हाइवे, बीसलपुर हाइवे पर स्थित होटलों और ढाबों की चेकिंग की। इसके बाद टीम रेलवे स्टेशन, नकटादाना चौराहा व छतरी चौराहा पर स्थित होटलों में पहुंची और वहा गुमशुदा लोगों की खोजबीन की।
मौके से पुलिस के हाथ कोई नहीं लगा। दरोगा महेश्वर सिंह ने बताया कि ऊधमसिंह जिले से 27 गुमशुदा लोगों में तीन लोग खटीमा थाना क्षेत्र के हैं। जिन्हें तलाश करने पुलिस पीलीभीत शहर आई थी, लेकिन कोई नहीं मिला। टीम में सिपाही विजह सिंह, महेश सिंह व राजेश सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें