फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गोदामों पर पहुंची यूरिया, किसानों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र में स्थित गन्ना विभाग के सभी गोदामों में सोमवार को पर्याप्त मात्रा में यूरिया आ गई है। इससे किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

गन्ना विभाग के गोदामों में पिछले एक पखवाड़े से यूरिया नहीं थी, जिससे किसानों को काफी दिक्कत हो रही थी। अमर उजाला ने इस समस्या को 26 अगस्त के अंक में प्रकाशित किया था। इसके बाद विभागीय उच्चाधिकारियोंं ने तहसील क्षेत्र के गन्ना विभाग के सभी गोदामों में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध करा दी है। यूरिया नगर, बिलसंडा, बरखेड़ा, जोगीठेर, बल्देवपुर और चुर्रासकतपुर आदि गोदामों में उपलब्ध हो गई है। सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव राजेश कुमार और गन्ना विकास परिषद के एससीडीआई मनोज कुमार साहू ने तहसील क्षेत्र की सभी गोदामों में यूरिया उपलब्ध होने की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें