फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ऊर्जा निगम कार्यालय से नदारद मिले छह कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने मंगलवार को ऊर्जा निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां छह कर्मचारी नदारद मिले। निरीक्षण रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट सुबह ठीक 10:20 मिनट पर ऊर्जा निगम कार्यालय पहुंच गए। यहां कार्यालय में अधिशासी अभियंता पंकज भारती मौजूद नहीं मिले। बताया गया कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है और वह अवकाश पर हैं। उपखंड अधिकारी मोहित गुप्ता के बारे में बताया गया कि गांव भिखारीपुर शिविर में गए हुए हैं।
अधीक्षण अभियंता संतोष कुमार मधुकर और उपखंड अधिकारी नीरज मौजूद थे। इसके अलावा कार्यालय में कार्यकारी सहायक राहुल कुमार, शकील खां, नितिन कुमार, चतुर्थश्रेणी कर्मी सुशीला, स्वच्छकार इंदल और पैट्रोलमैन अनीता मौजूद नहीं मिलीं। सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें