फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शराब ठेके पर मारपीट से क्षुब्ध युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा

Tue, 24 Nov 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। शराब की दुकान पर हुए विवाद के बाद मारपीट से नाराज एक युवक सोमवार रात मोबाइल टावर पर चढ़ गया। शहर के गांधी स्टेडियम मार्ग पर युवक को टावर पर चढ़ा देख अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर डायल 112 के साथ कोतवाली और सुनगढ़ी थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस लगातार युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वह शराब ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ा रहा।
विज्ञापन


टावर पर चढ़े युवक की पहचान सन्नी पुत्र नेत्रपाल निवासी मोहल्ला सुनगढ़ी के रूप में हुई है। वह मूलरूप से माधोटांडा क्षेत्र के गांव अभयपुर का रहने वाला है। सन्नी के मुताबिक, सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह शराब खरीदने दुकान पर गया था। वहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई। इससे आक्रोशित होकर वह सीधे गांधी स्टेडियम मार्ग स्थित मोबाइल टावर पर पहुंचा और उस पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल फोन के जरिए उससे संपर्क किया और काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मी उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए मनाते रहे, लेकिन सन्नी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग पूरी होने तक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि युवक को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें