बीसलपुर। पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस में शराब पीने का विरोध करने पर कुछ लोग चौकीदार से भिड़ गए। चौकीदार के पुलिस बुलाने की चेतावनी देने पर हंगामा कर रहे लोग शांत हुए।
पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस के चौकीदार राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को दोपहर में कुछ लोग गेस्टहाउस परिसर में आकर शराब पीने लगे। जानकारी होने पर उन्हें शराब न पीने का सुझाव दिया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए और शराब पीते रहे। इसको लेकर कहासुनी के बाद नोंकझोक शुरू हो गई। काफी देर तक हंगामा होता रहा। शोर शराबा सुनकर मौके पर काफी भीड़ लग गई। चौकीदार ने पुलिस बुलाने की बात कही, इसपर हंगामा कर रहे लोग वहां से चले गए। चौकीदार ने बताया कि विभागीय उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। संवाद