फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली को लेकर बरखेड़ा मिल पर हंगामा

Thu, 17 Nov 2016 11:18 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
प्रदश्‍ाऱ्र्शन
विज्ञापन
गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना लेकर पहुंची ट्रॉली का मिल गेट पर वजन होने पर सात क्विंटल का अंतर पाया गया। इसपर ट्रैक्टर चालक व किसानों ने जमकर हंगामा किया। जानकारी होने पर सेंटर इंचार्ज भी वहां पहुंच गए। बाद में मिल प्रशासन ने सभी को समझाबुझा कर शांत कराया।
विज्ञापन

चीनी मिल शुरू होते ही घटतौली की शिकायतें शुरू हो गई हैं। किसानों के साथ अब क्रय केंद्रों से आ रहे गन्ने में भी घटतौली का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार बडेहरा क्रय केंद्र से गन्ना लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली मिल गेट पर पहुंची। यहां चालक राम सहाय ने घटतौली की आशंका पर एक प्राइवेट धर्मकाटे से ट्राली का वजन कराया। प्राइवेट धर्मकाटे पर ट्रॉली का वजन 259.50 क्विंटल था जबकि मिल गेट पर इसका वजन 266.30 बताया गया। इस प्रकार ट्रॉली में लगभग सात क्विंटल का अंतर पाया गया। इस पर ट्रैक्टर चालक ने नाराजगी जताई और सेंटर इंचार्ज को सूचना दी। मिल गेट पर घटतौली की सूचना पर अन्य किसानों ने भी हंगामा किया। कुछ देर में सेंटर इंचार्ज भी मौके पर पहुंच गए और ट्रॉली को पुन: एक प्राइवेट कांटे पर तुलवाया। शिकायत सही पाई गई। हंगामा बढ़ने पर मिल प्रबंधन मौके पर पहुंचा और किसानों व सेंटर इंचार्ज को समझा बुझाकर शांत कराया। इस बाबत जानकारी करने पर मिल के गन्ना प्रबंधक ललित तोमर ने बताया कि घटतौली नहीं पाई गई है। हालांकि एक तौल लिपिक को मिल ने हटा दिया गया है, उसी ने कहानी गढ़ी थी। मिल गेट सहित किसी भी कांटे पर घटतौली नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें