फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: निजी नर्सिंग होम में महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

Mon, 20 Oct 2025 10:31 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के गांधी स्टेडियम रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। उसके परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर बैठे मृतका के परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के गांधी स्टेडियम रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में रविवार को भर्ती महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल गेट पर धरना देकर नारेबाजी की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

विज्ञापन


थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम धनकुनी निवासी शकुंतला देवी 38 पत्नी सर्वेश कुमार को रविवार सुबह तेज बुखार होने पर परिवारजन शहर के गांधी स्टेडियम रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान दोपहर में डॉक्टर ने शकुंतला देवी को एक इंजेक्शन लगाया, इसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जब परिवारजनों ने ऑक्सीजन लगाने की बात कही, तो डॉक्टर ने इसे नजरअंदाज करते हुए मरीज को रेफर कर दिया।

परिजनों ने लगाया अभद्रता करने का आरोप 
परिजनों के मुताबिक, जैसे ही वे शकुंतला देवी को अस्पताल गेट तक लेकर पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस पर जब परिजनों ने डॉक्टर से सवाल किया तो उसने उनके साथ अभद्रता की, जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया और डॉक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सुनगढ़ी इंस्पेक्टर नरेश कुमार त्यागी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले में जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें